गृह मंत्री अमित शाह ने पत्नी सोनल के साथ लाल बाग के राजा के किए दर्शन और पूजा-अर्चना की



सक्षम पंजाब /केवल कृष्ण 

 महाराष्ट्र/मुंबई, 9 सितंबर : गणपति त्योहार की मची धूम के बीच केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपनी पत्नी सोनल के साथ मुंबई के दौरे पर हैं। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री ने मुंबई में प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणेश पंडाल जा कर गणेश भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।



केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दशकों से मेरे जैसे असंख्य श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र मुंबई के प्रसिद्ध ‘लाल बाग के राजा’ का आज दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। विघ्नहर्ता श्री गणपति बाप्पा सभी का कल्याण करें।

मुंबई के लालबाग इलाके में सबसे प्रसिद्ध गणेश पंडाल में भगवान गणेश के दर्शन के दौरान शाह के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी मौजूद थे।






Post a Comment

Previous Post Next Post