जालंधर(केवल कृष्ण ) : नव निर्मित युवा शक्ति सभा की एक हंगामी बैठक सभा के कार्यालय में की गई। जिसमें सर्वसम्मति से अतुल अरोड़ा को सभा का प्रधान मनोनीत किया गया।
सभा सदस्यों ने उनको समाज की बेहतरी के लिए नई बनी इस सभा की अगुवाई करने का अवसर दिया है, उसके लिए सभी सदस्यों ने अतुल अरोड़ा को बधाईयां दीं।
अतुल अरोड़ा ने बताया कि यह संस्था शिक्षा, स्वस्थ तथा आम लोगों को जागरुक करने के क्षेत्र में तथा पिछड़े वर्ग की मदद करने के लिए इस संस्था का निर्माण किया गया है।
इस अवसर पर पुनीत चढ्ढा, अभिनंदन कुंद्रा, सुमित बत्रा,संयम अरोड़ा,अकक्षित बजाज तथा अक्षय उपस्थित थे।
