बुराई पर अच्छाई की विजय का ही प्रतीक है विजयादशमी का त्योहार : मोहिंदर भगत
सक्षम पंजाब/केवल कृष्ण
जालंधर : पंजाब सरकार के केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने विजयदशमी के त्योहार की देशवासियों को बधाईयां देते हुए कहा कि बुराई पर अच्छाई की विजय का ही प्रतीक है विजयादशमी – हर युग में भगवान ने अवतार लेकर पृथ्वी से पाप और पापियों का संहार किया है। त्रेता युग में भी ईश्वर ने राम के रूप में अवतार लेकर उस समय के घोर अत्याचारी लंकापति रावण का नाश किया था। बुराई पर अच्छाई की विजय का ही प्रतीक है विजयादशमी। राम रुपी सत्य की रावण रूपी असत्य प्रवृत्तियों पर यह विजय हर युगों में होती रहेगी।
मोहिंदर भगत ने आगे कहा कि बुराई पर अच्छाई की यह विजय आने वाले भविष्य के युगों में भी तब तक होती रहेगी, जब तक लोग धार्मिक-आध्यात्मिक प्रेरणा से भगवान राम के जीवन- आचरण को अपने जीवन में मर्यादित ढंग से लागू करते रहेंगे। जैसे रावण असूरों का राजा होते हुए भी स्वयं असुर नहीं था। उसकी दिनचर्या दैत्यों जैसी असुर प्रकृति की थी तभी उसे असुराधिपति का संबोधन दिया गया। हालांकि रावण ब्राम्हण कुल में पैदा हुआ था। इतने वैभवशाली जीवन का अधिष्ठाता होने के बाद भी रावण अहंकार, लोभ के वश में होकर अपने सर्वनाश को आमंत्रित कर बैठा था। प्रकांड पांडित्य एवं विद्वान होने के बाद भी रावण की मति भ्रष्ट हो गई थी जो उसके पतन का कारण बनी।