-पंजाब सरकार के हर निर्देश की पूर्ण रूप से पालना करें मंडी बोर्ड का हर कर्मचारी- रमन अरोड़ा
-आम आदमी पार्टी की सरकार में हर वर्ग खुशहाल- रमन अरोड़ा|
सक्षम पंजाब/केवल कृष्ण
जालंधर : पंजाब मंडी बोर्ड मंत्री सरदार गुरमीत सिंह खुड्डियां और मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत मान के मार्गदर्शन में आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब की अनाज मंडीया लगातार तरक्की की राह पर बढ़ रही है जिसका सबसे बड़ा कारण यह है कि आज आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में हमेशा इस बात को ध्यान रखती है कि पंजाब का हर वर्ग खुशहाल रहे और पंजाब तरक्की की राह पर चले उक्त विचार आज नई दाना मंडी का दौरा करने पहुंचे जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा ने दिए इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार लोक सेवा के कार्यों में लगातार कार्य कर रही है और हमारा यह कर्तव्य बनता है कि सरकार द्वारा किसानों को और किसान मजदूर को एवं अनाज मंडी से संबंधित हर व्यक्ति को पूर्ण रूप से सरकार द्वारा दी जाने वाली हर सुविधा मिले और लोग यहां पर आकर अच्छे तरीके से अपने कार्य को कर सके इस बात का लगातार निरीक्षण हमारे द्वारा किया जाए विधायक रमन अरोड़ा ने कहा आम आदमी पार्टी की सरकार का एक ही पंजाब का हर वर्ग खुशहाल रहे पंजाब तरक्की और बुलंदियों की राह पर चले और इस कार्य के लिए हम दिन रात मेहनत कर रहे हैं