अफवाहों का बाजार गर्म, किसी समय लग सकता है भाजपा को जालंधर वेस्ट से झटका

 अफवाहों का बाजार गर्म, किसी समय लग सकता है भाजपा को जालंधर वेस्ट से झटका 

सक्षम पंजाब /केवल कृष्ण 

जालंधर : जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जाते हैं, वैसे वैसे राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का दल बदलने का रूझान तेजी पकड़ने लगता है,यह स्वाभाविक है क्योंकि की बार पार्टियां पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर अपने चहेतों को टिकट दे देती है, जिसके परिणामस्वरूप नेता मजबूरी में अपना दल बद लेते हैं, लेकिन कई मौकापरस्त नेता ऐसे भी हैं जो हवा के साथ साथ पार्टियां बदल लेते हैं। 

 अब चुंकि नगर निगम चुनाव सर पर है तो जालंधर वेस्ट से भी अफवाहों का बाजार गर्म हो चुका है। सूत्रों का कहना है कि जालंधर वेस्ट से भाजपा को किसी भी समय तगड़ा झटका लग सकता है, भाजपा के कई कद्दावर नेता आप में शामिल हो सकते हैं। 

बहरहाल सक्षम पंजाब ऐसी किसी भी अफवाह की पुष्टि नहीं करता।

Post a Comment

Previous Post Next Post