अब पंजाब में इस दिन बंद रहेंगे सरकारी संस्थान, स्कूल, कालेज, पढ़ें कब

 अब पंजाब में इस दिन बंद रहेंगे सरकारी संस्थान, स्कूल, कालेज, पढ़ें कब 



सक्षम पंजाब /केवल कृष्ण 

चंडीगढ़ : पंजाब के लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने एक और छुट्टी का ऐलान कर दिया है। पंजाब में 6 दिसंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसके चलते सरकारी दफ्तर, बोर्ड, निगम और अन्य संस्थान बंद रहेंगे। आपको बता दें कि 6 दिसंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस है, इसे लेकर छुट्टी का ऐलान किया है। 

इसके साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा भी श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के मौके पर छुट्टी की नोटिफिकेशन जारी की गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार 6 दिसंबर को चंडीगढ़ प्रशासन के सभी सरकारी दफ्तर, बोर्ड, निगम और अन्य संस्थान बंद रहेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले 24 नवंबर 2024 को यह अवकाश घोषित किया गया था पर अब इसे बदलकर 6 दिसंबर 2024 कर दिया गया है।   

Post a Comment

Previous Post Next Post