4 फर्जी पत्रकार गिरफ्तार:चोरी की कार बरामद, लोगों से करते थे लूट, पुलिस से बचने के लिए रखते थे माइक आईडी

  4 फर्जी पत्रकार गिरफ्तार:चोरी की कार बरामद, लोगों से करते थे लूट, पुलिस से बचने के लिए रखते थे माइक आईडी



सक्षम पंजाब/दलवीर सिंह 

  लुधियाना : लुधियाना में CIA-1 की टीम ने 4 फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की कार भी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी खुद को पत्रकार बताकर चोरी की कार में घुमते थे।

इतना ही नहीं आरोपियों ने कार में आगे फर्जी वेब चैनल की माइक आईडी रखते थे। ताकि पुलिस नाकाबंदी दौरान में ये बच सके। चोरी की कार सहित ये चारों जालसाज पुलिस के हत्थे चढ़े है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने कार को हरियाणा से चोरी किया था।

कार की विंडस्क्रीन पर पुलिस का टैग

आरोपियों ने कार की विंडस्क्रीन पर पुलिस का टैग भी लगा रखा था। जब पुलिस ने उन्हें चेकिंग के लिए रोका तो आरोपियों ने खुद को एक वेब चैनल का पत्रकार बताकर पुलिस पर रौब झाड़ने की कोशिश की। तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से एक फर्जी पहचान पत्र और एक वेब चैनल का लोगो लगा माइक्रोफोन बरामद किया।

ADCP बोले- लूट की बाइक भी बरामद

ADCP अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलने पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से एक बाइक बरामद की है, जो उन्होंने 12 दिसंबर को एक स्थानीय व्यक्ति से लूटी थी।

आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उनके पास से ब्रेजा कार बरामद की है। पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने 2022 में फरीदाबाद से कार चोरी की थी। आरोपियों के खिलाफ फरीदाबाद के सेक्टर 31 थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों ने कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी।

आरोपियों की पहचान गुरु नानक नगर, डाबा लोहारा रोड निवासी शुभम राणा उर्फ ​​बबलू, दविंदर सिंह, पंकज कुमार और न्यू आजाद नगर निवासी तलविंदर सिंह के रूप में हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post