No title

 शशि किरण चड्डा (पत्नी अशोक चड्ढा) ने भाजपा उम्मीदवार के रुप में वार्ड 49 से भरा नामांकन 


सक्षम पंजाब/केवल कृष्ण 

जालंधर : जालंधर के 85 वार्डो में नगर निगम चुनाव 21 दिसंबर 2024 को होंगे, जिसके लिए आज 12 दिसंबर को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है जिस कारण सभी पार्टियों के प्रत्याशियों में अपने नामांकन पत्र दाखिल करने की होड़ लगी हुई है। इसी कारण आज जालंधर वेस्ट के वार्ड नं 49 से भाजपा उम्मीदवार श्रीमती शशि किरण चड्डा ने अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करवाया।

इस अवसर पर शशि किरण चड्डा के साथ उनके पति अशोक चड्ढा तथा बड़ी संख्या में इलाका निवासी भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post