विनीत धीर ने फिर लहराया जीत का परचम,पहले से दोगुनी लीड से की जीत प्राप्त
सक्षम पंजाब/केवल कृष्ण
जालंधर : जालंधर नगर निगम चुनावों में वार्ड नं 62 से पहले से दोगुनी लीड से जीत दर्ज की है।
विनीत धीर ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 3596 वोटों से जीत दर्ज की है। इससे पहले बस्ती बावा खेल के इस वार्ड में जीत हार का अंतर महज 100/200 वोटों का हुआ करता था। विनीत धीर ने अपनी जीत का श्रेय वार्ड निवासियों को दिया है । उन्होंने कहा कि वह तो जनता के सेवक के रुप में पिछले लगभग 10 वर्षों से सेवा करते आ रहे हैं। वह इलाके के मतदाताओं का तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी लीड से जिताया है। वह हमेशा जनता की सेवा के लिए बचनबद्ध थे और रहेंगे।
Tags
jalandhar
