जालंधर के लोगों की मेयर पद के लिए पहली पसंद हैं विनीत धीर

 जालंधर के लोगों की मेयर पद के लिए पहली पसंद हैं विनीत धीर 



सक्षम पंजाब/केवल कृष्ण 

जालंधर : लोगों की सेवा में निरंतर तत्पर रहने वाले विनीत धीर लगातार अपनी बढ़त हर बार बढ़ा रहे हैं। इस बार भी आम आदमी पार्टी से वार्ड नं 62 से चुनाव लड़ें तथा सबसे ज्यादा 3596 वोटों से एतिहासिक जीत दर्ज की। वहीं आप के पास पूरा कोरम ना होने के चलते मेयर बनाने की मुश्किलों को विनीत धीर की अथक मेहनत से ही मेयर बनाने का मार्ग प्रशस्त हो सका। आम आदमी पार्टी को जालंधर में मेयर बनाने के लिए पांच पार्षदों की जरूरत थी जिसको विनीत धीर ने छह पार्षदों को पार्टी में शामिल करवाया और मेयर बनाने की रुकावटों को दूर किया। उनके अनथक प्रयासों को देखते हुए शहर के लोगों का मानना है कि शहर का मेयर विनीत धीर को ही बनाया जाए। वैसे तो और भी पार्षद मेयर की दौड़ में शामिल हैं, लेकिन उन सबसे आगे के पायदान पर विनीत धीर ही खड़े हैं। अतः लोगो के साथ साथ पार्टी हाईकमान में भी विनीत धीर को जालंधर का मेयर बनाने का दबाव बना हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post