इस दिन तक बढ़ी पंजाब में स्कूलों की छुट्टियां
सक्षम पंजाब/ केवल कृष्ण
चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री रवजोत सिंह ने भीष्म सर्दी को देखते हुए पंजाब के सरकारी, गैर-सरकारी, मान्यता प्राप्त तथा प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। पहले स्कूलों में 24 दिसंबर से 1 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की थी, लेकिन लगातार बढ़ रही सर्दी को देखते हुए अब स्कूलों में 6 जनवरी तक छुट्टियां कर दी है । पंजाब में अब स्कूल 2 जनवरी की बजाय 7 जनवरी को खुलेंगे।
Tags
#Punjab
