राजा रानी ने छोड़ी कांग्रेस,आप में हुए शामिल

 राजा रानी ने छोड़ी कांग्रेस,आप में हुए शामिल 



सक्षम पंजाब/केवल कृष्ण 

जालंधर : राजा के नाम से मशहूर जालंधर के पूर्व कांग्रेसी मेयर जगदीश राज राजा अपनी  पत्नी अनीता राजा सहित कांग्रेस को अलविदा कह आज आम आदमी पार्टी  में शामिल हो गए। 

उनको आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा तथा अमनजोत सिंह शैरी कलसी ने आम आदमी पार्टी में शामिल किया।  दरअसल नगर निगम चुनावों के चलते दल बदलने का दौर जारी है और सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की ओर संभावित उम्मीदवारों व दावेदारों का झुकाव थोडा अधिक देखने को मिल रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post