धीरे से लगा जोर का झटका
नगर निगम चुनाव : आम आदमी पार्टी देगी वालंटियरों को टिकट
सक्षम पंजाब/केवल कृष्ण
चंडीगढ़ : पंजाब में नगर निगम चुनावों की तिथियां एक दो दिन में घोषित हो जाएंगी। ऐसे में चुनाव लडने के इच्छुक उम्मीदवारों की गतिविधियां पहले से काफी बड जाएगी। राजनीति में नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में हर एक पार्टी नजरें टिका कर बैठी है जैसे ही चुनावों का ऐलान हो तो पार्टियां अपने करीबी रिश्तेदारों को मैदान में उतारे, लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है क्योंकि आम आदमी पार्टी ने फैसला लिया है कि वह किसी भी करीबी रिश्तेदार को टिकट नहीं देगी। आप ने कहा कि वह अपने वालंटियर्स को टिकट देगी जो पार्टी के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।
ऐसे में आप में उन चाहवानों को बड़ा झटका लगा है जो पार्टी में अपने करीबी रिश्तेदारों को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर बनाने के सपने देख रहे थे। फिलहाल नगर निगम चुनाव की तारीख को लेकर राजनीतिक पार्टियां नजरें टिका कर बैठी हुई है।
