धुंध का कहर अभी भी जारी, सड़क तथा हवाई जहाज की आवाजाही प्रभावित

 धुंध का कहर अभी भी जारी, सड़क तथा हवाई जहाज की आवाजाही प्रभावित 



सक्षम पंजाब/केवल कृष्ण 

चंडीगढ़: पंजाब में धुंध का कहर अभी भी जारी है। कई जिलों में विजिबिलिटी लगभग जीरो रिकॉर्ड की गई है। जिस कारण सड़कों तथा हवाई जहाजों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है।

 अमृतसर हवाई अड्डे से कई उड़ाने रद्द कर दी गई है तथा अन्यों को देरी से रवाना किया गया है।

 मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक धूंध के बने रहने की संभावना जताई है इसके साथ ही कई जिलों में बारिश होने की भविष्यवाणी भी की गई है। किसानों को सब्जियों तथा हरे चारे की फसलों के लिए सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post