मेयर विनीत धीर ने बुलाई 20 मार्च को हाउस की पहली बैठक ,पेश किया जाएगा 2025-26 का बजट
सक्षम पंजाब/केवल कृष्ण
जालंधर : जालंधर के नवनिर्वाचित मेयर विनीत धीर ने हाउस की पहली बैठक 20 मार्च वीरवार को रेडक्रास भवन जालंधर में करने का एलान किया है। इसी बैठक में नगर निगम का 2025-26 का बजट भी पेश किया जाएगा।
नगर निगम द्वारा जारी किए गए एजेंडे में 39 प्रस्तावों को शामिल किया गया है। जिसमें मुख्य रुप से बी एंड आर तथा ओ एंड एम ब्रांच के करोड़ों रुपए के काम शामिल हैं। वहीं 130 युवकों को सरकारी नौकरी देना तथा शहर की 26 पार्किंग साइटों की नीलामी की योजना भी इस बजट में शामिल हैं।
नगर निगम ने काऊ सैस का प्रस्ताव रखा है। इसमें सीमेंट की प्रति बोरी से 1 रुपए, एयर कंडीशन वाले मैरिज पैलेस से 1000 रुपए, नान एसी मैरिज पैलेस से 500 रुपए और प्रति वाहन से 200 रुपए वसूल किया जाएगा। शहर की साफ सफाई को दुरुस्त करने के लिए 21 करोड़ रुपए से नई मशीनरी खरीदी जाएगी।
