सिनियर आप नेता सुनील अरोड़ा टीटू के आफिस में हुई चोरी,हदबंदी में उलझी पुलिस
चोरी की जानकारी देते हुए सुनील अरोड़ा टीटूसक्षम पंजाब/केवल कृष्ण
जालंधर : जालंधर के सिनियर आप नेता सुनील अरोड़ा टीटू के आफिस काला संघा रोड बस्ती शेख में चोरों ने सेंधमारी करते हुए एसी का कंप्रेशर चुरा लिया, इतना ही नहीं उनके आसपास की दो और दुकानों पर भी चोरों ने एसी के कंप्रेशर चुरा लिए है।
जानकारी देते हुए सुनील अरोड़ा टीटू ने बताया कि उन्होंने आज जब देखा कि किसी ने उनके एसी का कंप्रेशर चोरी कर लिया है जिस पर उन्होंने 112 पर काल कर चोरी की सुचना दी, जिस पर थाना भार्गव कैंप के एएसआई लखवीर सिंह जांच को पहुंचे । एएसआई लखवीर सिंह ने इलाका पांच में पड़ने का कह कर वापिस चले गए। लेकिन खबर लिखे जाने तक थाना पांच की पुलिस जांच करने अभी तक नहीं पहुंची।
Tags
jalandhar
