नगर निगम के जोन दफ्तरों में बनेंगी मल्टी स्टोरी पार्किंग : मेयर

 नगर निगम के जोन दफ्तरों में बनेंगी मल्टी स्टोरी पार्किंग : मेयर



सक्षम पंजाब/केवल कृष्ण 

जालंधर ,12 अप्रैल 2025 : जालंधर के मेयर विनीत धीर ने पार्किंग की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया है जिसके अंतर्गत शहर में निगम के जोन दफ्तरों में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जाएगी। 

विनीत धीर ने जानकारी देते हुए बताया कि माडल टाउन, बर्बरीक चौंक,भगत सिंह चौंक,मदन फ्लोर मिल तथा लाल रत्न के नगर निगम के जोन दफ्तरों में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जाएगी। जिससे शहर में सड़कों पर वाहन खड़े करने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। वहीं जोन दफ्तरों को पार्किंग की सबसे ऊपरी मंजिल पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे जहां पार्किंग की समस्या का हल होगा वहीं नगर निगम को आर्थिक लाभ भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन जोन दफ्तरों को BTO के आधार पर 15 दिनों के अंदर अंदर तखमीने तैयार करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post