नहीं सुधरा पाकिस्तान , युद्ध विराम के 4-5 घंटे बाद ही तोड़ युद्ध विराम
सक्षम पंजाब/केवल कृष्ण
जालंधर : भारत-पाकिस्तान में सैन्य कार्रवाई ना करने पर आपसी सहमति बनने के महज 4-5 घंटे बाद ही पाकिस्तान की तरफ से सीमा पार से लगातार फायरिंग हो रही है । धमाके हो रहे हैं और ड्रोन से हमले किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सीमावर्ती जिला बाड़मेर में भी ड्रोन मार गिराए जाने की सूचना मिली है। शहर में संभावित खतरे को लेकर लगातार सायरन बज रहा है। बाड़मेर में जिला प्रशासन ने एक बार फिर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि बाड़मेर के अलावा जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए कई जगहों पर ब्लैकआउट कर दिया है। पंजाब के कई जिलों में फिर से ब्लैक आऊट कर दिया गया है।
Tags
delhi
