लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के जन्मदिन पर बोली पत्नी हिमांशी, पढ़ें क्या चाहती हैं हिमांशी?
सक्षम पंजाब/केवल कृष्ण
हरियाणा : पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार ने 1 मई को उनके जन्मदिन के मौके पर हरियाणा के करनाल में ब्ल्ड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है। इस दौरान उनकी पत्नी हिमांशी की प्रतिक्रिया आई है और उन्होंने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 'मैं चाहती हूं कि पूरा देश उनके लिए प्रार्थना करे कि वह जहां भी हों, स्वस्थ और खुश रहें।'
साथ ही हिमांशी ने कहा, "मैं किसी के प्रति कोई नफरत नहीं चाहती, जो हो रहा है।" उन्होंने कहा, "मुसलमानों या कश्मीरियों के खिलाफ लोग जा रहे हैं, हम ऐसा नहीं चाहते। हम शांति चाहते हैं. बेशक हम न्याय चाहते हैं, जिन लोगों ने उनके साथ गलत किया है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए. हम सब आज विनय की याद में खून दान कर रहे हैं।"
इस कैंप में बड़ी संख्या में इलाका निवासियों तथा आस पड़ोस के लोगों ने खून दान किया।
इसके साथ ही विनय नरवाल के पिता ने कहा, "मेडिकल यूनिवर्सिटी हरियाणा जो अभी निर्माणाधीन है, का नाम मेरे बेटे लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के नाम हो। यह मैं चाहूंगा अगर सरकार इस यूनिवर्सिटी का नाम मेरे बेटे के नाम पर करती है तो इसी के साथ में मैं अपने बेटे और अपनी प्रॉपर्टी का 50 फीसदी हिस्सा यूनिवर्सिटी के नाम करूंगा। मेरी पुत्रवधू हिमांशी भी चाहती है कि उसके पति का नाम हमेशा अमर रहे। इसलिए हम इस संस्था का नाम अपने बेटे के नाम पर करना चाहते हैं।
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की बहन ने सभी रक्तदाताओं तथा रक्तदान शिविर के आयोजन में सहयोग करने वालों का धन्यवाद किया।
