मामला विधायक रमन अरोड़ा के भ्रष्टाचार का : सब इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह भी आए विजिलेंस की जांच के घेरे में

 मामला विधायक रमन अरोड़ा के भ्रष्टाचार का : सब इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह भी आए विजिलेंस की जांच के घेरे में 


सक्षम पंजाब/केवल कृष्ण 

जालंधर : पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए बीते दिनों जालंधर सेंट्रल के आप विधायक रमन अरोड़ा को भ्रष्टाचार के आरोपों में विजिलेंस विभाग द्वारा उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था। विजिलेंस धीरे धीरे विधायक रमन अरोड़ा के खासमखास लोगों तथा पुलिस अधिकारियों पर शिकंजा कसती जा रही है। आज पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर ने रमन अरोड़ा के चहेते थाना डिवीजन नंबर 2 के प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया, वहीं जांच को आगे बढ़ाते हुए विजिलेंस ने सब इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह को आज जांच में शामिल कर लिया है। 

इतना ही नहीं सुत्र बताते हैं कि एसीपी सेंट्रल रहे निर्मल सिंह पर भी गाज गिरना लगभग तय है।

Post a Comment

Previous Post Next Post