हिमाचल में भारी बरसात, शिमला में पांच मंजिला भवन ध्वस्त

 हिमाचल में भारी बरसात, शिमला में पांच मंजिला भवन ध्वस्त 



सक्षम पंजाब/केवल कृष्ण 

हिमाचल : मानसून के आते ही हिमाचल में बरसात का कहर शुरू हो गया है। सोमवार तडक़े से ही भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते प्रशासन द्वारा कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, कुल्लू और मंडी में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शिक्षण संस्थानों में एक दिन की छुट्टी कर दी गई है। सुबह से जारी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। भारी बारिश के चलते शिमला में पांच मंजिला भवन गिर गया है, जबकि रामपुर उपमंडल के अंतर्गत सरपारा पंचायत में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। यहां सिकासेरी गटूला जगह पर काफी नुकसान हुआ है।

बादल फटने से राजेंद्र कुमार पुत्र पलस राम का दो कुटार, एक कमरा, एक किचन सहित अन्य सारा सामान मलबा आने से क्षतिग्रस्त हो गया है। विनोद कुमार का एक खूड एक गाय और गोपाल सिंह का एक खूड और गाय बह गई है। बादल फटने की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है। प्रशासन की ओर से तहसीलदाल रामपुर ने बताया बादल फटने की सूचना मिलते ही राजस्व टीम को मौके पर भेज दिया है। नुकसान आकलन करके रिपोट तैयार करने के बाद उच्च अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post