किस थाना प्रभारी को एडीसीपी -2 ने किया लाईन हाजिर,जाने क्यूं

 किस थाना प्रभारी को एडीसीपी -2 ने किया लाईन हाजिर,जाने क्यूं 



सक्षम पंजाब/केवल कृष्ण 

जालंधर : जालंधर के थाना भार्गव कैंप के प्रभारी इंस्पेक्टर हरदेव सिंह को पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया है।  एडीसीपी सिटी-2 हरिंदर सिंह गिल ने थाना भार्गव कैंप के प्रभारी इंस्पेक्टर हरदेव सिंह को पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया है। थाना  क्षेत्र में आती एक दरगाह पर हुए विवाद में आरोपियों पर कार्रवाई न करने के आरोप थाना प्रभारी पर पार्षद पति आयूब दुग्गल ने लगाए थे, वहीं इस मामले में थाने के बाहर आयूब दुग्गल ने अपने साथियों सहित धरना प्रदर्शन भी किया था।

जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले एक धार्मिक स्थल (पीर दरगाह) पर प्रधानगी को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान मारपीट भी हुई, लेकिन आरोप है कि थाना प्रभारी हरदेव सिंह मौके पर मौजूद रहने के बावजूद किसी तरह की कार्रवाई नहीं की।

इस घटना के बाद वार्ड नंबर 41 की महिला पार्षद शबनम दुग्गल के पति और आप नेता अयूब दुग्गल ने खुलकर पुलिस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “अगर ऐसे लोगों को रोका नहीं गया तो ये आगे चलकर गैंगस्टर बन सकते हैं।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इंसाफ नहीं मिला तो वे पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

 जनता की नाराजगी और मीडिया कवरेज के बाद पुलिस विभाग ने मामला संज्ञान में लिया और थाना प्रभारी को हटाने का फैसला किया।

एडीसीपी गिल ने बताया कि लापरवाही के चलते इंस्पेक्टर हरदेव सिंह को लाइन हाजिर कर डीडीआर दर्ज की गई है। वहीं, एसआई सुखवंत सिंह को कार्यकारी एसएचओ नियुक्त किया गया है।

साथ ही शहर के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पीड़ितों को समय पर इंसाफ देने में कोई कोताही न बरती जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post