बोइंग डीएल -446 के उड़ान भरने के तुरंत बाद इंजन में लगी आग,करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
सक्षम पंजाब
लॉस एंजिल्स से अटलांटा जा रही डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट शुक्रवार (18 जुलाई, 2025) को DL446 को उड़ान भरने के तुरंत बाद इंजन में आग लगने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. यह घटना लॉस एंजिल्स अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (LAX) पर हुई. यह फ्लाइट बोइंग 767-400 विमान थी.
https://x.com/Brownboy5202/status/1946630353168343052?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1946630353168343052%7Ctwgr%5Eef5453b88c6880485eae5958cbb31b2fc675604a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Fworld%2Fdelta-airlines-boeing-767-makes-emergency-landing-after-engine-catches-fire-watch-viral-video-2982162
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिखा कि उड़ान के दौरान इसके बाएं इंजन से आग की लपटें निकल रही थीं. हालांकि, किसी यात्री या क्रू मेंबर को कोई नुकसान नहीं हुआ. दमकल कर्मियों ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. उड़ान शुरू होते ही इंजन में खराबी आ गई थी. पायलट ने तुरंत आपात स्थिति की घोषणा की और विमान को वापस हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया. एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने भी तत्काल मदद की और इमरजेंसी सेवाओं को सतर्क कर दिया गया.