Big Breking : श्री हरिमंदिर साहिब को आरडीएक्स से उड़ानें की मिली धमकी,हाई एलर्ट पर पुलिस
सक्षम पंजाब/दीपक लखनपाल
अमृतसर : अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी ईमेल के जरिए आई। इसके बाद गोल्डन टेंपल के अंदर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की टास्क फोर्स और बाहर पुलिस तैनात की गई है।
एसजीपीसी के मेंबर कुलवंत सिंह मनन ने बताया कि ईमेल में गोल्डन टेंपल को आरडीएक्स से उड़ाने की बात लिखी थी। उसमें समय भी लिखा था और सतर्क रहने को कहा गया है। ऐसा लगा रहा है जैसे डर का माहौल पैदा करने के लिए ऐसा किया गया है। ईमेल किसने और कहां से भेजा है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस कमिश्नर और थाना ई डिवीजन में शिकायत दी गई है।मनन ने बताया कि धमकी के बाद गोल्डन टेंपल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। टास्क फोर्स को स्पेशल हिदायत दी गई है कि संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोक जा सके।
