सचखंड श्री हरमंदिर साहिब को बंबई से उड़ानें की धमकियां देने वाले दो तामिलनाडु से गिरफ्तार
सक्षम पंजाब/दीपक लखनपाल
अमृतसर : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल को बम से उड़ाने की धमकियों के मामले में बड़ी सफलता मिली है। तमिलनाडु से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) को धमकी भरे ई-मेल भेजने के पीछे बताए जा रहे हैं।
हालांकि पंजाब सरकार या पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार पिछले दो दिनों से तमिलनाडु में जांच टीमें सक्रिय थीं और लिंक तलाश रही थीं। 14 जुलाई से अब तक SGPC को पांच धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं,
जिनमें गोल्डन टेंपल को आरडीएक्स से उड़ाने की बात कही गई थी। इन मेल्स के बाद अमृतसर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
