भारत की बेटी निमिषा प्रिया को माफी की बात पर क्या बोले तलाल अब्दो के भाई?

 भारत की बेटी निमिषा प्रिया को माफी की बात पर क्या बोले तलाल अब्दो के भाई? 



सक्षम पंजाब 

 यमन में मौत की सजा का सामना कर रही भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को लेकर सोमवार को राहत भरी खबर आई। भारतीय विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि उनकी मौत की सजा फिलहाल टल गई है। निमिषा प्रिया को अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर तलाल अब्दो महदी की हत्या का दोषी ठहराया गया है और उन्हें 16 जून को फांसी दी जानी थी। वह इस समय यमन की राजधानी सना की एक जेल में बंद हैं, जो हूतियों के नियंत्रण में है। निमिषा प्रिया की फांसी टलने की खबरों के बीच, तलाल अब्दो महदी के परिवार ने निमिषा प्रिया के आरोपों और उनके और तलाल के बीच संबंधों पर बात की है।

तलाल अब्दो महदी के भाई ने क्या कहा?

तलाल अब्दो महदी के भाई अब्देल फ़तेह महदी ने बीबीसी की अरबी सेवा से बातचीत में उन आरोपों को झूठा बताया, जिनमें कहा गया था कि निमिषा का शोषण किया गया और उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया। निमिषा के वकील ने अदालत में दलील दी थी कि तलाल अब्दो महदी ने उनके (निमिषा के) सारे पैसे छीन लिए, उन्हें शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और उनका पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया।

तलाल महदी के भाई अब्देल महदी ने निमिशा का पासपोर्ट जब्त करने और उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोपों को झूठा और निराधार बताया है। बीबीसी अरबी सेवा से बातचीत में उन्होंने कहा कि निमिषा ने भी इसका जिक्र नहीं किया और न ही उन्होंने यह दावा किया कि तलाल ने उनका पासपोर्ट अपने पास रख लिया था। अब्देल ने दावा किया कि निमिषा के शोषण की बात सिर्फ एक अफवाह है।


Post a Comment

Previous Post Next Post