शास्त्री नगर की गलियों में भरा पानी, नहीं हो रही रोड़ गलियों की सफाई : जे. एस. थापा
सक्षम पंजाब/संजीव गुप्ता
जालंधर : वार्ड नंबर 55, शास्त्री नगर, श्री गुरु रविदास मंदिर की गलियों को स्मार्ट सिटी जालंधर का एक उदाहरण कहा जाता है।
ऐसा कहना है शास्त्री नगर के रहने वाले जसबीर सिंह थापा (जे एस थापा) का,उनका कहना है कि मेरी बार-बार
की अपीलों के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने रोड़ गलियों की सफाई करवाने की कोई कार्रवाई नहीं की। इसी का परिणाम है आज सुबह से हो रही बरसात में शास्त्री नगर की गलियों में पानी भर गया है जो रोड़ गलियों की सफाई ना होने के कारण गलियों में ही जमा हो गया है।
उन्होंने नेताओं तथा संबंधित अधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने को कहा।
उन्होंने कहा जनता ने आपको सत्ता इसीलिए दी है कि आप उनकी सेवा करें और उन्हें एक बेहतर जीवन जीने की सुविधा दें, ताकि वे एक अच्छे नागरिक बन सकें।
Tags
samasya


