मोगा के बाद अबोहर में गैंगस्टरों ने चलाई गोलियां,फैशन डिजाइनर की हुई मौत

 मोगा के बाद अबोहर में गैंगस्टरों ने चलाई गोलियां,फैशन डिजाइनर की हुई मौत 

फैशन डिजाइनर और कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा

सक्षम पंजाब : ब्यूरो 

अबोहर : गत दिनों गैंगस्टरों द्वारा फिरोती ना देने पर मोगा के डाक्टर डॉ अनिल जीत कंबोज पर गोलियां से हमला किया था,जिस कारण डॉ अनिल जीत कंबोज जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। वहीं आज गैंगस्टरों द्वारा अबोहर में फैशन डिजाइनर और कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उनके शोरूम न्यू वियरवेल के बाहर गाड़ी से उतरते ही बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग की। इसके बाद बदमाश बाइक छीनकर भाग गए।

कुछ दूरी पर जाकर उन्होंने बाइक खड़ी की और गाड़ी में फरार हो गए। इसका CCTV वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। गुस्साए व्यापारियों ने मार्केट बंद कर दी है। व्यापारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रहे हैं।

सीसीटीवी कैमरे में कैद गोलियां चलाने वाले बदमाश 

लॉरेंस गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। आरजू बिश्नोई नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट पर लिखा-'ये हमारे दुश्मनों को सपोर्ट करता था, जो भी हमारे खिलाफ जाएगा, उसको मिट्टी में मिला देंगे।' हालांकि सक्षम पंजाब इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता।



Post a Comment

Previous Post Next Post