सुनील जाखड़ को पुलिस ने कैंप में जाने से रोका, वहीं लगाया धरना
सक्षम पंजाब/केवल कृष्ण
कल पुलिस द्वारा बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं को कैंप लगाने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया था,उस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मान सरकार को उन्हें गिरफ्तार करने की खुली चुनौती दी थी, पुलिस द्वारा आज बल्लुआना के गांव रायपुरा में भाजपा द्वारा कैंप लगाने जा रहे पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़, पूर्व मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी को सीतो रोड़ स्थित टोल प्लाजा पर गिरफ्तार तो नहीं किया बल्कि रास्ते में ही पुलिस द्वारा रोक लिया गया व आगे नहीं जाने दिया गया। पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ व पूर्व मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी टोल प्लाजा पर ही धरना लगाकर बैठ गए।
एसएसपी गुरमीत सिंह की अगुवाई में सुबह से भारी पुलिस बल ने थ्री लेयर बेरीकेटिंग कर रखी थी व पुलिस द्वारा भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को आगे न जाने की प्लानिंग की गई थी। जैसे ही पहले सुरजीत ज्याणी अपने काफिले के साथ यहां पहुंचे तो उन्हें वहां ही रोक लिया गया।
