सब्जी मंडी में शनिवार बदमाशों ने तेजदार हथियार से व्यापारी पर किया हमला, छिनी एक्टिवा, मौके से हुए फरार

 


सब्जी मंडी में शनिवार बदमाशों ने तेजदार हथियार से व्यापारी पर किया हमला, छिनी एक्टिवा, मौके से हुए फरार



सक्षम पंजाब /ब्यूरो 

राजपुरा शहर की बड़ी सब्जी मंडी में शनिवार सुबह लूट की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया। इससे व्यापारियों में दहशत फैल गई। तेज धार हथियारों से लैस तीन नकाबपोश लुटेरों ने एक आढ़ती राजिंदर कुमार को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया और उनकी एक्टिवा छीनकर फरार हो गए। इस घटना के बाद से मंडी के कारोबारियों में रोष और डर का माहौल है।

 यह घटना सुबह करीब 4 बजे हुई, जब आढ़ती राजिंदर कुमार अपना काम शुरू करने के लिए मंडी पहुंचे थे। तभी अचानक तीन नकाबपोश लुटेरों ने उन पर हमला कर दिया। उनके पास तेजधार हथियार थे और उन्होंने राजिंदर कुमार पर हमला कर दिया। 

 पीड़ित ने बताया कि लुटेरों ने उन्हें बुरी तरह पीटा, जिससे उनके नाक पर गंभीर चोट आई है और काफी खून बहने लगा। जब आढ़ती राजिंदर ने शोर मचाया, तो लुटेरे घबरा गए और उनकी एक्टिवा छीनकर मौके से फरार हो गए।

मंडी के आढ़तियों का कहना है कि 40 साल में उन्होंने ऐसी वारदात पहले कभी नहीं देखी। इस घटना ने पूरे व्यापारी समाज की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। व्यापारियों ने एकजुट होकर प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि अगर सुबह-सुबह भी वे सुरक्षित नहीं हैं, तो वे काम कैसे करेंगे? सूचना मिलने पर, कस्तूरबा चौकी इंचार्ज निशान सिंह ने अपनी टीम के साथ जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post