काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की बड़ी सफलता: अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

 काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की बड़ी सफलता: अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार 



सक्षम पंजाब/दीपक लखनपाल 

अमृतसर : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग, अमृतसर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार एवं विस्फोटकों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल बरामद किए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी एक विदेश में बैठे तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे, जिसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI तथा विदेश में सक्रिय बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के संचालकों का समर्थन प्राप्त था। आरोपियों ने यह खेप पंजाब में सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था को भंग करने की साजिश के तहत प्राप्त की थी।

इस संबंध में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर थाने में आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने, आगे और पीछे के संपर्कों (फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक) का पता लगाने तथा इसमें शामिल सभी सहयोगियों की पहचान की जा रही है।

पंजाब पुलिस ने कहा कि वह सीमा पार से संचालित आतंकवादी एवं आपराधिक नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने और राज्य में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

Previous Post Next Post