मेला रब सरकारां दा 11 से 14 सितंबर तक


मेला आयोजकों ने एडवोकेट संदीप कुमार वर्मा को दिया मेले का निमंत्रण 

जालंधर (केवल कृष्ण )  : मेला रब सरकारां दा का आयोजन 11 सितंबर से 14 सितंबर तक घास मंडी चुंगी, नजदीक पेंट फेक्ट्री,मेजर कालोनी जालंधर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मुख्य  सेविका बीना बाबा जी (मंगलों माई) की अध्यक्षता में मनाया जाएगा। 

मेले के आयोजकों अमनदीप सिंह,जागरण सिंह तथा कमल भैरों ने आज एडवोकेट संदीप कुमार वर्मा को मेले का निमंत्रण दिया। 

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि 11 सितंबर शाम 4 बजे झंडे की रस्म के साथ मेले का शंखनाद किया जाएगा। वहीं रात को मेंहदी तथा जागो का कार्यक्रम होगा।

12 सितंबर रात को महफिल सजाई जाएगी।13 सितंबर बेढेया की रस्म बाद दोपहर 2 बजे तथा 14 सितंबर को कुश्तियों का आयोजन किया जाएगा। 



महफिल में पंजाब के प्रसिद्ध गायक कमल खान, सुल्तान अली, दलविंदर दयालपुरी, एसके रंधावा,इंदी मान तथा मोहम्मद सद्दीक हाजरी लगवाएंगे। स्टेज का कार्यभार दीपक मेरोवाल संभालेंगे। लंगर रात 7 बजे से शुरू होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post