50 जरुरतमंद लोगों को दिया गया राशन
Saksham Punjab/ केवल कृष्ण
जालंधर,: रोटरी /क्लब ऑफ जालंधर की ओर से 38वां राशन वितरण समारोह चामुंडा देवी मंदिर मॉडर्न कॉलोनी न्यू जवाहर नगर में प्रधान जतिंदर जयसवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस समारोह में विधायक रमन अरोड़ा की धर्मपत्नी गीता अरोड़ा मुख्य मेहमान के रुप में उपस्थित हुईं। इस दौरान उन्होंने जरुरतमंद 50 महिलाओं को राशन वितरित किया। गीता अरोड़ा ने क्लब द्वारा की जा रही गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गरीब व जरूरतमंदों को राशन देने के लिए क्लब की तरफ से व्यापक स्तर पर चलाई जा सेवा समाज के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत करती है।
उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब आफ जालंधर द्वारा चलाई जा रही सेवा, जिससे हजारों साधनहीन लाभान्वित हो रहे है और यह सेवा निरंतर चल रही है।
इस अवसर पर क्लब द्वारा गीता अरोड़ा को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर क्लब के प्रधान जतिंदर जैसवाल सहित बी. के. मैनी, इकबाल अरोड़ा, के.सी. गुप्ता, एस. के. बंसल, सुमित गोयल, नुपुर संधू, कुसुम बंसल, नीलम अरोड़ा, अभिषेक चौधरी, डॉ. धन्य नैयर, सुखविंदर सिंह, एस. के. बंसल सहित क्लब के सम्मानीय सदस्य काफी बड़ी संख्या में विशेष रूप से उपस्थित थे।
