सक्षम पंजाब / केवल कृष्ण
जालंधर : श्री गौरीशंकर मंदिर,ग्रीन एवेन्यू, बस्ती पीर दाद, जालंधर में हर अमावस्या पर लंगर का आयोजन किया जाता है।
आज सोमवती अमावस्या पर भी पंडित राज कुमार तिवाड़ी की अगुवाई में संगत द्वारा लंगर का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर पंडित राज कुमार तिवाड़ी ने बताया कि सोमवती अमावस्या एक विशेष दिन होता है जब अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है। इस दिन को बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है, और इसे भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष दिन माना जाता है।
सोमवती अमावस्या पर दान पुण्य तथा लंगर लगाकर जरुरतमंद गरीब लोगों में बांटने का कई गुणा अधिक फल प्राप्त होता है। वहीं हमारे पितृपक्ष भी खुश होते हैं। और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
Tags
Gori shankar mandir
