''16-17 सितंबर को होगा श्री सिद्ध बाबा सोढल जी का भव्य मेला : यशपाल ठाकुर''
जालंधर,(केवल कृष्ण) : श्री सिद्ध बाबा सोढल जी के 16 -17 सितंबर 2024 को होने वाले वार्षिक मेले की मंगलकामना हेतु आज 18 अगस्त 2024 रविवार को श्री सिद्ध बाबा सोढल तालाब कार सेवा कमेटी द्वारा हवन यज्ञ तथा ध्वज स्थापना कर मेले का शंखनाद किया गया।
आज सर्वप्रथम मंदिर के पवित्र प्रागंण में हवन यज्ञ किया गया। जिसमें सुयोग्य ब्राह्मनों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार कर हवन-यज्ञ करवाया गया,तदोपरांत ध्वज पूजन कर ध्वज को मंदिर की परिक्रमा करवाने के पश्चात मंदिर में स्थापित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए जालंधर नार्थ के पूर्व भाजपा विधायक केडी भंडारी,आप नेता जोगिंदर पाल शर्मा,बोबी ढल्ल तथा विशेष अतिथि आप नेता दीपक शारदा पूर्व पार्षद, मंडल प्रधान कुलवंत शर्मा, बीडी शर्मा, सुरिंदर सिंह, अमन कालिया, तेज प्रताप सिंह, रूपिंदर सिंह, भाजपा नेता जितेंद्र चोपड़ा, नवदुर्गा रामलीला समिति के प्रधान डॉक्टर सीताराम, संरक्षक राम सिंह, महेंद्र राम, शिव कुमार, राजेंद्र कुमार तथा महिला संकीर्तन मंडली की दर्शन शर्मा, नीलम मारवाह, रमेश खजुरिया, कमला चौहान, चंपा रानी ने हवन यज्ञ में आहुतियां डाली, वहीं श्री सिद्ध बाबा सोढल जी से मेले की सर्वसिद्धि की प्रार्थना करते हुए ध्वज स्थापना की गई।
श्री सिद्ध बाबा सोढल तालाब कार सेवा कमेटी के प्रधान यशपाल ठाकुर ने आए हुए सभी अतिथियों को माता की चुनरी डालकर सम्मानित किया तथा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया। वही समस्त देशवासियों को भव्य श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले की शुभकामनाएं दी। ध्वज स्थापना के पश्चात श्री सिद्ध बाबा सोढल तालाब कार सेवा कमेटी द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्री सिद्ध बाबा सोढल तालाब कार सेवा कमेटी के प्रधान यशपाल ठाकुर, महासचिव रवि मरवाहा, कोषाध्यक्ष महेंद्र प्रभाकर, उप चेयरमैन ओम प्रकाश सप्पल, मोहिंदर प्रभाकर, सुरिंदर लब्बी,केवल कृष्ण चोपड़ा (प्रधान लक्ष्मी नारायण मंदिर),विजय सैनी, जयपाल ठाकुर,सुरेश ठाकुर, संजीव कुमार, गुरुदत्त चौहान, नरेश सहगल, प्रवीण अग्रवाल, रघुवीर सिंह,अजय कुमार,गौतम अग्रवाल
तथा कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
