आई केयर अस्पताल के डॉ अनुराग जुल्का मुख्य वक्ता के रुप में हुए उपस्थित
सक्षम पंजाब / केवल कृष्ण
जालंधर : आईमा की मासिक संगोष्ठी का आयोजन प्रधान डा.
जसजीत सिंह भोलोवासिया की अध्यक्षता में जालंधर के एक स्थानीय होटल में किया गया। इसमें आई केयर अस्पताल,अर्बन एस्टेट फेज -2, जालंधर के आंखों के विशेषज्ञ डॉ अनुराग जुल्का मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए।
डॉ जुल्का ने बताया कि डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है जिसके कारण आंखों से खून आने लगता है। व्यक्तियों की आंखों की रोशनी कम हो जाती है और जीवन की गुणवत्ता प्रभावित होती है।
डॉ. जुल्का इस मानसून मौसम में आई फ्लू से बचाव के लिए बरती जाने वाली सामान्य सावधानियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताते हैं कि आई फ्लू को फैलने से रोकने के लिए प्रभावित व्यक्ति के निकट अथवा संपर्क में होने के कारण बच्चे आसानी से इससे प्रभावित होते हैं। आई फ्लू को फैलने से रोकने के लिए प्रभावित व्यक्ति को अपनी आंखों को नहीं छूना चाहिए।
यह एक अच्छी बैठक थी जिसमें बड़ी संख्या में आईमा सदस्यों ने भाग लिया।
मंच का संचालन डा. अनु रामपाल ने बखूबी किया और उपस्थित सभी डाक्टस से अनुरोध किया कि इस तरह की संगोष्ठी का आयोजन नियमित रूप से करते रहें।
इस अवसर पर डॉ जसजीत सिंह भोलोवासिया,डा. पीसी चौहान, डॉ हर्ष सहगल, डॉ ओपी चौधरी, डॉ राजेश चांदना, डॉ जोगिन्दर अरोड़ा, डॉ सुरिंदर शर्मा, डॉ विनीता चांदना, डॉ जगजीत मेहता, डॉ शौभा मेहता, डॉ शुभम पाल, डॉ गुरमीत सिंह, डॉ सुशील अग्रवाल, डॉ अनीता अरोड़ा, डॉ विनोद अरोड़ा, डॉ अन्नु रामपाल, डॉ श्रीधर शर्मा, डॉ डॉ रवनीत जैन, डॉ वरुण अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

