अवतार हैनरी पंजाब कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन नियुक्त

सक्षम पंजाब /केवल कृष्ण 

जालंधर : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे द्वारा  पंजाब कांग्रेस  की अनुशासन समिति का पूर्ण गठन किया गया है जिसमें पूर्व पंजाब प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अवतार  हैनरी को चेयरमैन,साधू सिंह  धर्मसोत को उप चेयरमैन,जुगल किशोर शर्मा, उपेंद्र शर्मा, सुरिंदर कौर को सदस्य तथा ,हरचरण सिंह बराड़ को कंविनर नियुक्त किया गया है। 

अवतार हैनरी को अनुशासन समिति पंजाब का चेयरमैन नियुक्त करने पर जालंधर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता
ने पार्टी  हाईकमान का धन्यवाद किया वहीं अवतार हैनरी को बधाईयां दी। उन्होंने कहा कि अवतार हैनरी जैसे वरिष्ठ तथा दिग्गज नेता को अनुशासन समिति का चेयरमैन नियुक्त करने से पंजाब कांग्रेस में मर्यादा का उलंघन करने वाले नेताओं पर लगाम लगेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post