सपने देखो,सपने वो देखो जो आपको रात को सोने ना दें : प्रो. बलबीर कुमार
सक्षम पंजाब /केवल कृष्ण
जालंधर : श्री गुरु रविदास मंदिर कटड़ा मोहल्ला, बस्ती दानिशमंदा, जालंधर में 10+2 क्लास के बच्चों को कॉमर्स क्लासेज के लिए फ्री कोचिंग दी जा रही है।
इसका श्रेय जाता है पे बैक टू सोसायटी के जी-राज अंगुराना, जगदीश डालिया तथा विजय करीर को जाता है जो पिछले तीन चार महीने से मंदिर के कोचिंग हाल में इसका संचालन कर रहे हैं। वर्तमान समय में 30 के लगभग बच्चे शाम 5 से 6 बजे तक कामर्स की फ्री शिक्षा ले रहे है।
इस कोचिंग सेंटर में श्री विजय करीर जी बच्चों को बुक कीपिंग पढ़ा रहे हैं।
सोसायटी द्वारा सप्ताह में एक दिन बच्चों के लिए मोटिवेशनल क्लास का आयोजन करती आ रही है । स्तर को ऊंचा उठाने के लिए समाज के अलग-अलग विशेषज्ञ प्रवक्ताओं को क्लास में बुलाया जाता है। जिनके व्याख्यान बच्चों को उनकी प्रतिभा को निखारने में तथा जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में काफी सहायक सिद्ध हो रहे हैं।
आज इस क्लास में मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में प्रोफेसर बलबीर कुमार (रिटा. दोआबा कालेज) पहुंचे । उन्होंने बच्चों को मोटिवेट करने के लिए भारत के कई महानुभावों जैसे डॉ बीआर अंबेडकर तथा एपीजे अब्दुल कलाम के किस्से सुना कर बच्चों को मोटिवेट किया। उन्होंने प्रति दिन तथा भविष्य में काम आने वाली उन बातों से बच्चों को अवगत कराया जिन बातों से बच्चे अभी तक अनभिज्ञ थे। उन्होंने कहा कि हमेशा बड़े बड़े सपने देखो,सपने वह देखने चाहिए जो आपको रात को सोने ना दें। उन सपनों को साकार करने के लिए दिन रात मेहनत करो।
जगदीश डालिया (रिटा. बैंक अधिकारी) ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आपको अपने अध्यापक द्वारा बताई कोई बात समझ ना आए तो उस बात को अपने अध्यापक से उस समय तक पुछों जब तक आपको बता समझ ना आ जाए।
इस अवसर पर संस्था के कन्वीनर जी-राज अंगुराना ने बताया कि जिस बच्चे ने 10+1 तथा 10+2 की दो क्लासेज में मे दो साल मेहनत कर ली,उसका बेस बन गया तो वह उन्हीं दो सालों की मेहनत के परिणाम स्वरूप आगे बड़ी से बड़ी पदवी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज कल के बच्चे अपने माता-पिता के साथ की बजाय मोबाइल के साथ रहना ज्यादा पसंद करते हैं जोकि गलत बात है, उन्होंने कहा कि किसी भी उन्नत तकनीक को अपनी प्रगति के लिए इस्तेमाल करें ना कि अपनी प्रगति में बाधक बनाएं । उन्होंने बच्चों को बताया कि मोबाइल आपका हर संशय दूर कर सकता है । उन्होंने बच्चों को अच्छे कामों के लिए भी प्रेरित किया।
मोटिवेशनल क्लास के अंत में जी-राज अंगुराना,जगदीश डालिया ने प्रोफेसर बलबीर कुमार का बच्चों को इतनी सारी अच्छी बातें बताने के लिए आभार व्यक्त किया।
जी-राज अंगुराना ने दानी सज्जनों से अपील करते हुए कहा कि जो भी सज्जन हमारी संस्था से जुड़ना चाहते हैं वह उनके मोबाइल नं 98147-22620 पर संपर्क कर सकते हैं।

