आप सरकार से दुखी लोग भाजपा के साथ जुड़ना चाहते हैं : अश्वनी अटवाल
जालंधर/केवल कृष्ण : भाजपा के सदस्यता अभियान शुरू होने के पश्चात जालंधर की चारों विधानसभाओं के प्रभारी जालंधर वेस्ट के अश्वनी अटवाल, जालंधर कैंट की दीपाली बागड़ियां, जालंधर से सेंट्रल से किशन लाल शर्मा तथा जालंधर नार्थ के दविंदर कालिया तेज रफ्तार से जमीनी स्तर पर काम करने में जुट गए हैं ।
आज चारों प्रभारियों द्वारा केंद्र की मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाता एक पोस्टर जारी किया गया।
सभी प्रभारी जालंधर के लगभग 769 बूथों पर इस पोस्टर को घर घर पहुंचाने में शक्ति केंद्र के प्रभारियों के साथ मिलकर काम करेंगे।
इस मौके अश्वनी अटवाल ने कहा कि वह जालंधर वेस्ट के 181 बूथ है ।इन 181 बूथों के लोग भाजपा को एक अच्छे विकल्प के रुप में देख रहे हैं क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार में शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है,जिसमें लोगों को पीने वाला साफ पानी को लेकर संघर्ष करना पड़ रहा है वहीं हर गली-मोहल्ले में सिवरेज के गंदे बदबूदार पानी के खड़े रहने से लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। वहीं जालंधर वेस्ट में क्राइम अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है जहां नशा, स्नेचिंग, बलात्कार, कत्ल आम बात हो गई है। इसीलिए लोगों को सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही वेक्लपिक रुप से नजर आ रही है। इस लिए लोग बड़े स्तर पर भाजपा से जुड़ना चाहते हैं।
