वार्ड 46 के भाजपा उम्मीदवार कुलदीप भगत दीपू ने जमा करवाया नामांकन पत्र

 वार्ड 46 के भाजपा उम्मीदवार कुलदीप भगत दीपू ने जमा करवाया नामांकन पत्र 

सक्षम पंजाब/केवल कृष्ण 

जालंधर : जालंधर के 85 वार्ड में नगर निगम चुनाव 21 दिसंबर 2024 को होंगे, जिसके लिए आज 12 दिसंबर को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है जिस कारण सभी पार्टियों के प्रत्याशियों में अपने नामांकन पत्र दाखिल करने की होड़ लगी हुई है। इसी कारण आज जालंधर वेस्ट के वार्ड नं 46 से भाजपा के प्रत्याशी कुलदीप भगत दीपू ने अपना नामांकन पत्र जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के साथ रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करवाए।

इस अवसर पर उनके साथ सुभाष भगत,राम लुभाया,आरके भगत, विनोद कुमार,शिवा एवं अन्य वार्ड निवासी भी कुलदीप भगत दीपू के साथ रिटर्निंग अधिकारी के आफिस पहुंचे।

Post a Comment

Previous Post Next Post