वार्ड 60 से लखवीर सिंह बाजवा ने कांग्रेसी उम्मीदवार के रुप में जमा करवाया नामांकन पत्र
सक्षम पंजाब/केवल कृष्ण
जालंधर : जालंधर के 85 वार्डो में नगर निगम चुनाव 21 दिसंबर 2024 को होंगे, जिसके लिए आज 12 दिसंबर को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है जिस कारण सभी पार्टियों के प्रत्याशियों में अपने नामांकन पत्र दाखिल करने की होड़ लगी हुई है। इसी कारण आज जालंधर वेस्ट के वार्ड नं 60 से लखवीर सिंह बाजवा ने कांग्रेसी उम्मीदवार के रुप में ने अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करवाए।
इस अवसर पर बाजवा तथा बड़ी संख्या में वार्ड निवासी भी लखवीर सिंह बाजवा के साथ रिटर्निंग अधिकारी के आफिस पहुंचे।
Tags
jalandhar
