वार्ड नं 59 से चंद्रजीत कौर संधा ने भाजपा प्रत्याशी के रुप में जमा करवाया नामांकन पत्र
सक्षम पंजाब/केवल कृष्ण
जालंधर : जालंधर के 85 वार्डो में नगर निगम चुनाव 21 दिसंबर 2024 को होंगे, जिसके लिए आज 12 दिसंबर को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है जिस कारण सभी पार्टियों के प्रत्याशियों में अपने नामांकन पत्र दाखिल करने की होड़ लगी हुई है। इसी कारण आज जालंधर वेस्ट के वार्ड नं 59 से भारतीय जनता पार्टी की पूर्व पार्षद तथा इस बार फिर से भाजपा ने उन पर विश्वास जता कर उनको भाजपा की टिकट दी। आज चंद्रजीत कौर संधा ( पत्नी एडवोकेट अमित सिंह संधा ) ने अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करवाए।
Tags
jalandhar
