जांच के बाद 687 नामांकन सही पाए गए, 14 दिसंबर को वापस लिए जा सकेंगे नामांकन पत्र

जांच के बाद 687 नामांकन सही पाए गए, 14 दिसंबर को वापस लिए जा सकेंगे नामांकन पत्र


सक्षम पंजाब/केवल कृष्ण 

जालंधर, 13 दिसंबर : जालंधर नगर निगम, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव के लिए आज नामांकनों की जांच के बाद 687 नामांकन सही पाए गए।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी-कम -डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद जालंधर नगर निगम के 85 वार्डों के लिए 443 नामांकन सही पाए गए है। उन्होंने आगे बताया कि इसी तरह नगर कौंसिल भोगपुर के 13 वार्डों के लिए 62, नगर कौंसिल गोराया के 13 वार्डों के लिए 53, नगर पंचायत बिलगा के 13 वार्डों के लिए 43, नगर कौंसिल शाहकोट के 13 वार्डों के लिए 79, नगर कौंसिल फिल्लौर के वार्ड नं. 13 के लिए 4 और नगर पंचायत मेहतपुर के वार्ड नं. 5 के लिए 3 नामांकन सही पाए गए।

डा. अग्रवाल ने बताया कि नामांकन पत्र 14 दिसंबर को वापस लिए सकेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान 21 दिसंबर को होगा और वोटों की गिनती भी उसी दिन होगी।

बता दें कि गुरुवार को नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन जिले के कुल 139 वार्डों के लिए कुल 698 नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनमें से जांच के बाद 11 नामांकन पत्र रद्द हुए है। इनमें से नगर निगम जालंधर के 85 वार्डों के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों में से 5, नगर पंचायत बिलगा के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों में से 4, नगर पंचायत शाहकोट के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों में से 2 नामांकन जांच के बाद रद्द हुए है। जबकि नगर काउंसिल भोगपुर और गोराया, नगर काउंसिल फिल्लौर के वार्ड नं. 13 व नगर पंचायत मेहतपुर के वार्ड नं. 5 के लिए प्राप्त क्रम अनुसार: 62, 53, 4 और 3 नामांकन सही पाए गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post