मुकेश स्याल ने लापता बच्चे को ढूंढ किया मां बाप के हवाले

 मुकेश स्याल ने लापता बच्चे को ढूंढ किया मां बाप के हवाले 



सक्षम पंजाब/केवल कृष्ण 

जालंधर : मुकेश स्याल ने पुलिस के सहयोग से 3 साल के नैतिक को ढूंढ कर उसके माता-पिता के हवाले कर दिया। 

मुकेश स्याल जिला प्रधान शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे ग्रुप जालंधर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दोपहर करीब 01-30 बजे बस्ती शेख से तीन साल का नैतिक अपने पिता के साथ दुकान से कोई सामान लेने गया था, लेकिन वह वापिस आ रहे थे तो नैतिक अपने बाप का हाथ छुड़ाकर किसी दुसरी तरफ चला गया। उन्होंने बताया कि जब उनको इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सुचित किया। वह खुद तथा पुलिस कर्मचारियों ने बच्चे को ढूंढना शुरू किया तो करीब 3-4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लड़का मिल गया। जिसको सुरक्षित उसके मां-बाप के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने बच्चे को ढूंढने में काफी मेहनत की। उन्होंने बताया कि इस कार्य में शिव सेना के सिटी प्रधान प्रिंस कुमार ने भी अपने  साथियों सहित बच्चे को ढूंढने में पुलिस प्रशासन की मदद की। 

Post a Comment

Previous Post Next Post