30 अगस्त तक सभी स्कूल कालेज बंद, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान
सक्षम पंजाब/केवल कृष्ण
पंजाब : राज्य में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम भगवंत मान ने एक्स पर जानकारी शेयर की है। पंजाब के सभी स्कूल 27 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पिछले दिनों से भारी भारिश हो रही है और मौसम विभाग की और से आगे भी कुछ दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसे देखते हुए राज्य के सभी प्राइमरी, सैकेंडरी, सीनीयर सैकेंडरी सरकारी और प्राईवेट स्कूल 27 अगस्त से 30 अगस्त तक बंद रहेंगे।
Tags
#Punjab
