पंजाब दिव्यांग क्रिकेट टीम ने जीता बाबा नीम करौली दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट

 पंजाब दिव्यांग क्रिकेट टीम ने जीता बाबा नीम करौली दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट


सक्षम पंजाब /केवल कृष्ण 

जीरकपुर (पंजाब) में उत्तराखण्ड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बाबा नीम करौली क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पंजाब डीएसीसी ने हिमाचल एचपीसीएडी को 43 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंजाब ने 15 ओवर में 152/5 का दमदार स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में हिमाचल की टीम 109 रनों पर सिमट गई। पंजाब की जीत में विजय कुमार की शानदार बल्लेबाज़ी (34 गेंदों पर नाबाद 72 रन) और विपन सिंह की घातक गेंदबाज़ी (3 ओवर में 14 रन देकर हैट्रिक सहित 3 विकेट) निर्णायक रही, जबकि पूरे टूर्नामेंट में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अवतार भुल्लर को “टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी” चुना गया। 



मैच के दौरान खिलाड़ियों के एक हाथ से लगाए गए लंबे छक्के और चौकों ने दर्शकों और गणमान्यों को रोमांचित कर दिया। समारोह में उपस्थित सभी गणमान्यों ने खिलाड़ियों के अद्भुत प्रदर्शन की सराहना की। सम्मान समारोह में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसीडेंट अरुण मोंटी अरोड़ा और सेक्रेटरी आलोक के. नागपाल ने खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और क्रिकेट सामग्री भेंट की। टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए उत्तराखण्ड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के नवीन चौहान और नवीन रावत को विशेष सराहना मिली। यह टूर्नामेंट दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का एक शानदार मंच साबित हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post