कमल विहार में 1 मार्च को होगा भव्य होली महोत्सव कथा व्यास केशव दास जी महाराज भजनों द्वारा बिखेरेंगे होली के रंग

 कमल विहार में 1 मार्च को होगा भव्य होली महोत्सव

कथा व्यास केशव दास जी महाराज भजनों द्वारा बिखेरेंगे होली के रंग





सक्षम पंजाब/केवल कृष्ण 

जालंधर : कमल विहार क्षेत्र में 1 मार्च 2026 (रविवार) को रंगों के पर्व होली के उपलक्ष्य में भव्य होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 5 बजे से हरि इच्छा तक आयोजित होगा।

कार्यक्रम का आयोजन 100-ए कमल विहार, जालंधर शहर में किया जाएगा, जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर होली के पावन उत्सव का आनंद लेंगे। महोत्सव के दौरान भक्ति संगीत, फूलों व गुलाल से होली, कीर्तन तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे वातावरण भक्तिमय और रंगमय बनेगा।कार्यक्रम में कथा व्यास के रूप में श्री केशवदास जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और भक्तों को आध्यात्मिक संदेश प्रदान करेंगे। 

वहीं इस आयोजन की जिम्मेदारी आयोजक मोना सखी जी द्वारा निभाई जा रही है।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचकर होली महोत्सव का आनंद लें और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सद्भावना का संदेश फैलाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post