आदमपुर एयरपोर्ट अब श्री गुरु रविदास हवाई अड्डे के नाम से जाना जाएगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन
केवल कृष्ण
जालंधर : आदमपुर एयरपोर्ट का नाम अब श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर श्री गुरु रविदास हवाई अड्डा हो गया है, जिसका नामकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर कार्यक्रम में भाग लेने जालंधर दौरे के दौरान किया गया। उन्होंने देश की जनता को श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व कि बधाईयां देते हुए कहा कि पंजाब देश का सिरमौर प्रदेश है,हम इसका हमेशा ख्याल रखेंगे।
वही लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट का वर्चुली उद्घाटन भी किया।
Tags
Punjab
