दिशादीप एनजीओ आज सफाई कर्मियों द्वारा दिए जा रहे धरने व रोष प्रदर्शन में शामिल होकर देगा ग़ैर राजनीतिक समर्थन : लायन एस एम सिंह
सक्षम पंजाब/केवल कृष्ण
जालंधर 27 जुलाई : टीम दिशादीप एक गैर राजनीतिक व गैर धार्मिक स्वयं सेवी संगठन है लेकिन देश व राज्य में कहां मानवाधिकारों का हनन हो रहा है उस पर पैनी दृष्टि बनाए रखता है और उन पर हो रहे अन्याय के विरुद्ध इसके भुक्तभोगियों को पूर्ण नैतिक समर्थन भी देता है। लायन एस एम सिंह, संस्थापक व चीफ़ व दिशादीप की कार्यकारणी गत दिनों बटाला में हमारे देश व समाज के अभिन्न अंग " सफाई कर्मी" जो कि हमारे सुरक्षा कर्मियों की भांति ही सम्मान के अधिकारी हैं, बरनाला में इन पर हुए अनियंत्रित लाठीचार्ज , जिस पर आज हो रहे रोष प्रदर्शन में शामिल हो कर इन्हें नैतिक समर्थन देगा। लायन ने यह भी बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी द्वारा दिये गये अहिंसक प्रदर्शन के सिद्धांत आधारित आज जालंधर के श्री राम, पी एन बी चौक में आयोजित रोष धरने में शामिल होगा। हम राजनैतिक , धार्मिक तथा अन्य विविध संगठनों द्वारा समय समय देश व राज्य में पूर्ण बँध से सहमत नहीं है क्योंकि इससे अन्य लोगों की रोज़ी रोटी, दिनचर्या एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता प्रभावित होती है, बंध तभी होना चाहिए जब त्वरित न्याय के लिए अन्य विकल्प शेष न बचे हों । हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि सफाई कर्मीयों पर हुए पुलिस अत्याचार में संलिप्त पुलिस कर्मियों पर कानून में विदित प्रावधान तहत अविलंब कार्रवाई हो ।
