पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था के मद्देनजर सांसद बलबीर सिंह सींचेवाल ने डीजीपी से की अपनी सुरक्षा में कटौती की मांग

 पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था के मद्देनजर सांसद बलबीर सिंह सींचेवाल ने डीजीपी से की अपनी सुरक्षा में कटौती की मांग 

सक्षम पंजाब/केवल कृष्ण 

जालंधर, 28 जुलाई : आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संत बलबीर सिंह सींचेवाल ने बिगड़ती कानून व्यवस्था पर डीजीपी पंजाब को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा में तैनात 6 पुलिस कर्मियों में से तीन कर्मचारियों को थाने में तैनात करने को कहा है।

संत बलबीर सिंह सींचेवाल एक ही रात में 8 चोरियां होने से काफी आहत हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत सुरक्षा की कोई जरुरत नहीं है , वहीं यही पुलिस कर्मचारी थानों में तैनात होंगे तो पुलिस अपना काम बेहतर ढंग से कर पाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post